सुर्खियां

सर्व नाई सेन समाज सरगुजा के संभागीय युवा अध्यक्ष अविनाश कुमार जी ने छत्तीसगढ़ शासन के केशकला बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन जी को दी बधाई ।।

जोसेफ / अंबिकापुर ……. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में राज्य शासन के द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम, मंडलों ,बोर्ड और प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति की है छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन जी को नियुक्त किया गया है।


जिसकी मांग सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष अविनाश कुमार जी के द्वारा लगातार की जा रही थी इस नियुक्ति होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में सर्व नाई सेन समाज मे हर्ष है ।सरगुजा संभाग के सर्व नाई सेन समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में नंद कुमार सेन जी के निज निवास दुर्ग में जाकर उन्हें बधाई दी गई।इस दौरान सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन जी, सचिव सरगुजा मनोज ठाकुर, सैलून संघ सरगुजा के संरक्षक जगदीप ठाकुर, सैलून संघ सरगुजा के सदस्य संजय ठाकुर, महिला जिला अध्यक्ष सरगुजा गिरिजा ठाकुर, वरिष्ठ महिला सदस्य ललिता देवी ,रंजीत ऊमरे जी संरक्षक छत्तीसगढ़ संतोष सेन पूर्व प्रदेश महामंत्री सैलून संघ छत्तीसगढ़ ,भीखम सेन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,भीष्म सेन शहर अध्यक्ष सैलून संघ दुर्ग, भीखू सेन शहर उपाध्यक्ष दुर्ग, राजेश सेन गंजपारा , राजेश सेन मध्य ब्लॉक प्रमुख,उमेश सिंह अध्यक्ष दक्षिण ब्लॉक, माखन सेन पोटाया दुर्ग,सभी सेन समाज दुर्ग के सदस्यगण उपस्थित रहे। सरगुजा सर्व नाई सेन समाज के द्वारा केशकला बोर्ड के अध्यक्ष की पत्नी सरस्वती सेन(BDC) जी को भी बधाई दी गई।।
अविनाश कुमार जी ने नन्द कुमार सेन जी समाज को एक नई दिशा देने हेतु सार्थक पहल पर विशेष चर्चा की गई और उन्हें सरगुजा आने के लिए भी आमंत्रित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!