सुर्खियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा जयरामनगर गतौरा मंडल,के द्वारा “मोहरसाय चौक”के पास भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

ठा. प्रेम सोमवंशी – कानून व्यवस्था के खिलाफ राज्य सरकार व भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला जयरामनगर के मोहरसाय चौक के पास युवा मोर्चा के द्वारा जलाया गया।

भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि भगत जी,एवं बिलासपुर भाजयुमो के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री निखिल केशरवानी जी,के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के राज में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं एवं अराजकता के विरोध में आज मस्तूरी विधानसभा,भारतीय जनता युवा मोर्चा जयरामनगर गतौरा मंडल,के द्वारा “मोहरसाय चौक”के पास भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!