
शैलेश गुप्ता (कोरिया) कोरिया वन मंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र की तो बात ही निराली होती जा रही है। लूज बोल्डर चेक डेम निर्माण में बोल्डर कलेक्सन औऱ ट्रांसपर के नाम पर लाखों रुपए का भुकतान कर दिया गया। जबकि निर्माण कार्य के दौरान हमने प्रत्यक्ष रूप से देखा था की वन रक्षक खुद खड़े हो कर निर्माण स्थल में मनरेगा मजदूरों से ही बोल्डर कलेक्सन करवा रहे थे।

निर्माण स्थल के आस पास क्षेत्र में बड़े बड़े पत्थरो को तोड़ कर निकाला गया है।वही बोल्डर के रूप में निर्माण कार्य मे उपयोग किया गया है। जिसके सबूत विद्धमान है। जानकारी के अनुसार लूज बोल्डर चेक डेम निर्माण कार्य बगधरा नाला कक्ष क्रमांक आर एफ 245 जिसकी लागत राशि 4 लाख 99 हजार रु थी। मनरेगा मजदूरों से ही लूज बोल्डर चेक डेम का निर्माण हो रहा है तो कलेक्सन और ट्रांसफर चार्ज लाखो का निकलना समझ से परे है।

या यू कहे सरकार के खजाने को चट करने में वन विभाग सोनहत के कुछ जिम्मेदार हावी है। जंगलों के बड़े बड़े वृक्ष कट रहे,निर्माण कार्य के लिए बड़े बड़े चट्टान पत्थरो को तोड़ा जा रहा है।ये जंगलों का विनास खुद रक्षक के देख रेख में हो रहा है। और मीडिया में लगातार खबर प्रकाशित लेकिन उच्य जिम्मेदार भी सन्न मारे बैठे है। देखना होगा कब तक किसकी गहरी नींद टूटेगी।