
ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) कोटा थाना अंतर्गत ग्राम मौहारखार के एक मकान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से ₹14500 जप्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहारखार के एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर के बतलाये स्थान पर पुलिस से रेड कार्यवाही के दौर चार जुआरियों को पकड़ लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों को थाना लाकर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से ₹14500 जप्त कर लिया है।
पकड़े गए जुआरी –
01. विजय सिंगरौल पिता चेतनराम उम्र 42 साल निवासी मौहारखार थाना कोटा, 02. रमाकांत जायसवाल पिता परदेशीराम उम्र 48 साल निवासी मौहारखार थाना कोटा, 03. रामू यादव पिता रमहई यादव उम्र 32 साल निवासी मौहारखार थाना कोटा, 04. आदर्श तिवारी पिता देवनारायण तिवारी उम्र 22 साल सभी निवासी मौहारखार थाना कोटा के विरुद्ध पृथक से की जाएगी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।