
राहुल यादव (लोरमी मुंगेली) श्री दुर्गाष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व माताओं बहनों के बीच जागरूकता का सन्देश देते हुए दुर्गावाहिनी व मातृ शक्ति से जुड़ी बहनों ने अनेक स्थानों पर दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की मातृ शाखा दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की स्थापना दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था इसके कारण बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर घर घर से महिलाओं को एकत्रित करके दुर्गा चालीसा का पाठ कराया गया।

महिलाओं को नशामुक्ति, संगठित रहकर बच्चों में सँस्कार जगाने,धर्मांतरण रोकने,महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित किया गया।जिले के झझपुरी खुर्द, सेमरसल सिद्ध मुनिबाबा, मसनी मसना, ठरकपुर, कोतरी, पैजनिया, सारधा, झझपुरी कला, मुंगेली नगर,रबेली,बैगाकापा, लछनपुर,पतेरा,देवरहट,पिपरखूँटा, औराबांधा सहित अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में माता बहनों ने दुर्गा चालीसा किया।इसके अलावा समय समय नवयुवतियों को किसी एक स्थान पर लाकर कराटे, योगा, अनेक धार्मिक व देशभक्ति गीतों के माध्यम से महिलाओं को आगे लाने का प्रयास दुर्गा वाहिनी की बहनें करती ही है तथापि स्थापना दिवस पर दुर्गा वाहिनी की ये पहल महिलाओं के बीच कौतूहल का विषय बना है।कई लोगों ने घरों में ये सब कार्यक्रम नियमित करने का सन्देश दिया है।
