सुर्खियां

33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले दिन बी. आर. साव स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक, 11 से 17 जनवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) जिले में 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत अलग-अलग दिवस में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यातायात सड़क सुरक्षा के आज पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित बी. आर. साव शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना लाईसेंस या पात्रता के गाड़ी नहीं चलाना चाहिए।


          कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की व अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि घर जाकर अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ट्रैफिक नियम के पालन के संबंध में जरूर बताएं। उन्होंने बच्चों को अपनी बचपन की कहानियां भी बताई और ट्रैफिक नियमों का पालन करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि कई चारपहिया वाहन रात्रि में तेजी से चलती हैं और दूर से देखने पर दुपहिया वाहन जैसा प्रतीत होता है। कई वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं होता है, जो दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आने वाले समय में समाज के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आप लोग रहोगे। इसीलिए जरूरी है कि ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें। उन्होंने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक और पुलिस प्रशासन की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
         पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी समुदाय, स्कूल, कॉलेज, कार्यशालाओं, सड़कों आदि पर लोगों के बीच में सड़क सुरक्षा के साधनों को बढ़ावा देना है। यदि हम सभी मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का दृढ़ निश्चय कर लें तो अवश्य ही सड़क दुर्घटनाओं में कभी लायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का नियमित दिनचर्या में पालन जरूर करें। गाड़ी चलाने के पात्रता होने के बाद ही वाहन चलाएं। बिना हेलमेट बाइक न चलाएं, मोबाइल फोन से बात करते हुए वाहन न चलाएं। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। हमेशा सही दिशा में वाहन चलाएं, यातायात नियमों और संकेतों का पालन करें।
          स्कूल परिसर से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर का रवाना किया। यह बाइक रैली पूरे शहर के अलग-अलग स्थानों में निकलेगी और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करेगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह में बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित पुलिस एवं ट्रैफिक के जवान और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!