
कोटा – “संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है” की भावना के साथ भाजपा मंडल रतनपुर में संगठनात्मक मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आगामी कलश यात्रा की तैयारियों के तहत मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों के लिए कलश वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष वन विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन रहे। इस अवसर पर लवकुश कश्यप, महाराज सिंह नायक, मनमोहन पांडेय, दुर्गा प्रसाद कश्यप, बीनू निराला, प्रशांत यादव, डॉ. सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, पुष्पा तिवारी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, मध्यम सिंह, राधेश्याम पटेल, सुमंत जायसवाल, ज्योति भानु कश्यप, रामकेश्वर साहू, भाऊ राम जायसवाल, वासित अली, सुरेश सोनी, संतोष यादव, रघुवीर सिंह, हरिशंकर यादव, जय सिंह, लोकेश्वर तिवारी, दिनेश प्रभाकर, विनोद जायसवाल, ममता पाव, इंदु यादव, कुश कहरा, घनश्याम कमल, सूरज कश्यप, हर्ष पटेल, हीरा सिंह, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सविता धीवर, खैरुन्निसा, शिवानी सोनी, प्रभा मानिकपुरी, विजय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू मानिकपुरी, दीपेश जलकारे, कपील कश्यप, ऋषि सोनी, संदीप राव, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, बिहारी पटेल, रामायण श्यामले, उमेश कुमार, रामायण, लक्ष्मी पटेल, शांति लाल यादव, शिव केवर्थ, शिव अरविंद, लखन तिवारी, रामकुमार भानु, कृष्ण पैकरा, नरेश भानु, पंचराम यादव, गोपाल श्रीवास, विष्णु सिंह राजपूत, मनोज वीरको, राजकुमार साहू, धन्नू पटेल, सुखदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामखेलावन, कुणाल सारथी, कृपाल सिंह, सोनू कोसले, भगवान दास, संदीप राव मराठा, अमोल दास मानिकपुरी, सलीम कौशिक, लव कहरा, ईश्वर प्रधान, डॉ. आलोक गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: पैकरा
मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और सामूहिक प्रयासों से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकती है।

संगठन मजबूत तो कार्यकर्ता मजबूत, भाजपा मजबूत: लवकुश कश्यप
श्री लवकुश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन मजबूत, कार्यकर्ता मजबूत और भाजपा मजबूत।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं श्री दुर्गा प्रसाद (बबलू) कश्यप ने कहा कि इस बार कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा और भाजपा का विधायक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी संत रविदास जयंती कलश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच आवश्यक चर्चा की गई। कार्यक्रम में “सेवा ही संकल्प” और “संगठन ही शक्ति” के संदेश को प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा महामंत्री स्वीटी शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



