
कोटा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पोंडी में पंडित श्री नर्मदा प्रसाद दुबे के निवास पर हलषष्ठी पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम के सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की दीर्घायु की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए हलषष्ठी माता की आराधना की तथा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हलषष्ठी पूजा का संपूर्ण कार्य खुशबू दुबे एवं श्वेता दुबे ने मिलकर विधि-विधान से संपन्न कराया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
ग्रामवासियों ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया।



