सुर्खियां

राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कोटा में पहली बार भारतीय पद्धति से हुआ राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

कोटा – नगर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। स्वर्गीय श्री भगवान सिंह पवार की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. रणजीत सिंह पवार के द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भारतीय पारंपरिक पद्धति से कुश्ती के दांव-पेंच आजमाए।


प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम, कौशल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों को देखने के लिए कोटा नगर के प्रबुद्धजनों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, कोटा के इतिहास में यह पहली बार है जब इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की भारतीय पद्धति की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए अभिमन्यु कुमार एवं केसरी जैसे पदक प्रदान किए गए।


दो दिवसीय यह विराट कुश्ती दंगल 1 एवं 2 सितंबर को आयोजित किया गया। आयोजन की भव्यता और कुश्ती के प्रति युवाओं में उत्साह को देखते हुए नगरवासियों ने आयोजक डॉ. रणजीत सिंह पवार के प्रयास की सराहना की। प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित करने का आशीर्वाद भी दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!