सुर्खियां

पेंड्रा बाईपास सड़क भूख हड़ताल को समर्थन देने पंहुचे शुक्ला

जीपीएम – जिले के नगर पंचायत पेंड्रा दुर्गा चौक मे जिला प्रेस क्लब द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल किया जा रहा है जिसमे कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला भी शामिल हुए।
शुक्ला ने अपने भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा की सरकार जनहित मे उठने वाली बाईपास की मांग को पूरा नहीं कर रही है जिससे आये दिन दुर्घटना मे लोगों की जान जा रही है जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है एक तरफ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कह रहे हैँ की उनके पास पंद्रह लाख करोड़ रूपये है जिसे वो खर्च नहीं कर पा रहे हैँ वंही दूसरी तरफ बजट के अभाव मे पेंड्रा बाईपास सड़क नहीं बन पा रही है जो दुर्भाग्य जनक है।
शुक्ला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर भूख हड़ताल से  सरकार नहीं चेतेगी तो प्रेस क्लब के नेतृत्व मे जो आंदोलन करना पड़े वो किया जायेगा

Back to top button
error: Content is protected !!