सुर्खियां

रेलवे ट्रैक किनारे नाले में मिला अधेड़ भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका

कोटा – बिलासपुर जिले के बेलगहना वन विकास क्षेत्र अंतर्गत डांडबछाली के पास रेलवे लाइन के खंभा नंबर 779/2 के समीप स्थित सुख नइया नाला में एक अधेड़ उम्र के भालू का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भालू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। अनुमान है कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराने के बाद भालू उछलकर पास के नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विकास निगम के अधिकारी और वन विभाग के चिकित्सक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों के अनुसार, भालू का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके आवागमन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!