सुर्खियां

साइबर क्राइम मुक्त जागृति अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में कलेक्टर एवं एसएसपी द्वारा छात्रों को किया गया जागरूक

कोटा – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में साइबर क्राइम मुक्ति जन जागृति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एस एस पी श्री रजनेश सिंह द्वारा छात्राओं को डिजिटल क्रांति एवं साइबर क्रांति के युग में आज की सबसे बड़ी समस्या साइबर क्राइम से मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्रों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
तत्पश्चात अतिथियों का तिलक वंदन, बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में साइबर क्राइम पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अनेक सच्ची घटनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई अरेस्ट कानून में नहीं है यदि कोई अनजान काल, मैसेज, एपीके फाइल आदि आता है ऐसे समय में हमें इसे इग्नोर करते हुए सतर्क रहना है और संदिग्ध लगने या अपराध की संभावना को भाँपते हुए तत्काल पुलिस को जानकारी देना है,उन्होंने कहा कि आज डाल डर व भय दिखाकर कुछ अपराधी तत्वों द्वारा एवं भारी राशि के इनाम का प्रलोभन देकर साइबर क्राइम यूपीआई लेनदेन, ओटीपी शेयर एवं सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को अपने मोबाइल कांटेक्ट में पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए एवं सोच समझकर डिजिटल डिवाइस का उपयोग करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने अपने स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार अपने समाज को भी जागरूक रखने का आह्वान किया।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल  ने कहा कि कोई भी वैज्ञानिक आविष्कार मानव समाज के कल्याण जन सुविधा के लिए होता है लेकिन कुछ खुरापाती अपराधी तत्वों द्वारा अच्छे आविष्कारों का भी दुरुपयोग करते हैं, यही स्थिति वर्तमान में साइबर क्राइम के रूप में हो रहा है उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता ही साइबर क्राइम से सबसे बड़ी सुरक्षा है।
इस अवसर पर एसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री सुलेश पाण्डेय, टी आई कोटा श्री शिव कुमार साहू, संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल एवं विद्यालय के सभी व्याख्याता शिक्षकगण व बड़ी संख्या में सभी छात्राएं उपस्थित रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा अर्चन वंदना से हुई, तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत तिलक, वंदन, बैच एवं पुष्प गुच्छ से हुआ।
कलेक्टर महोदय एवं एसपी महोदय द्वारा विद्यालय में छात्रों के भावपूर्ण स्वागत सरस्वती वंदना एवं अनुशासन को विद्यालय की व्यवस्था पर प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में सभी छात्राओं को साइबर मुक्त रहने व जागृत रहने के साथ जन जागरूकता हेतु सेल्फी ली गई तथा साइबर क्राइम से मुक्त रहने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!