सुर्खियां

कोटमीकला में निःशुल्क आयुर्वेदिक हड्डी जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक मरीजों ने कराया परीक्षण..

आयुर्वेद विशेषज्ञ ने दी हड्डियों की देखभाल की सलाह, गठिया व जोड़ों के दर्द के मरीजों को मिला परामर्श

पेंड्रा। आरोग्य भारती एवं कृष्णा मेडिकोज के संयुक्त तत्वावधान में झंडू कंपनी के सहयोग से मंगलवार को कोटमीकला स्थित कृष्णा मेडिकोज में निःशुल्क आयुर्वेदिक हड्डी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।


शिविर में आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय शर्मा ने मरीजों की नाड़ी परीक्षण के साथ बीएमडी मशीन से हड्डियों की जांच की तथा गर्दन दर्द, कमर दर्द, गठिया, सर्वाइकल, साइटिका एवं अन्य हड्डी व मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, कैल्शियम की कमी, असंतुलित खानपान और शारीरिक श्रम में कमी के कारण कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महंगी जांच और उपचार के बीच इस तरह के निःशुल्क शिविर आम लोगों के लिए काफी लाभदायक हैं। इस अवसर पर कृष्णा तिवारी, मनीष कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!