सुर्खियां

शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और विद्यार्थियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रमिला देवी मिरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है जो न्याय, स्वतंत्रता और समानता का मार्ग दिखाता है. आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारी संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था. रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ संजू पाण्डेय ने बताया कि यह दिन भारत के आधुनिक, लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और मजबूत कदम है. कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव ने बताया कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल अधिकार देता है, बल्कि उन्हें अपना कर्तव्य निभाने की भी प्रेरणा देता है. डॉ. शांतनु घोष नोडल अधिकारी रूसा ने बताया कि देश की प्रगति और लोकतंत्र की मजबूती हमारे सक्रिय योगदान, ईमानदारी और अनुशासन के साथ संविधान में बताए गए कर्तव्यों के पालन पर निर्भर करती है. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं रासेयो के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!