सुर्खियां

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कोटा – जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी के जनरल वार्ड से मोबाइल चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा प्रजापति ने 25 नवंबर 2026 को थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी मां को इलाज के लिए जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती कराया था। इसी दौरान वह जनरल वार्ड में अपना रेडमी कंपनी का मोबाइल छोड़कर पानी लेने चला गया। वापस लौटने पर मोबाइल गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में कोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1034/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विकाश यादव (34 वर्ष), निवासी चोरभट्टी, थाना सकरी तथा समीर अली (21 वर्ष), निवासी चोरभट्टी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक रेडमी मोबाइल, जिसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।

इनकी रही अहम भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक 785 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक एवं आरक्षक 1323 दिलहरण पैकरा की विशेष भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!