
कोटा – ग्राम दवनपुर में मां लक्ष्मी नवयुवक उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित मां लक्ष्मी उत्सव श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय सिंह चौहान शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विशेष गुप्ता, प्रदेश सचिव एनएसयूआई छत्तीसगढ़ तथा देवेंद्र (विनय) बारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दवनपुर के सरपंच श्री रामकुमार मरावी, पूर्व सरपंच श्री कृष्णचंद मरकाम सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अतिथियों ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

मुख्य अतिथि अजय सिंह चौहान ने आयोजन समिति के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि विशेष गुप्ता एवं देवेंद्र (विनय) बारी ने भी समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए युवाओं को सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति के अध्यक्ष किशन यादव, उपाध्यक्ष पप्पू जगत एवं सचिव कृष्णचंद मरकाम के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अभिषेक यादव, गुलशन यादव, कृष्णा यादव, अमित ध्रुव, सुरेंद्र मरकाम, सूर्याल मरकाम, वीरेंद्र मरकाम, ईश्वर यादव, परमेश्वर श्याम, रविशंकर श्याम, गजभूषण मरकाम, अनीश यादव, गोवर्धन यादव, घनश्याम यादव, जीतू यादव, नरेंद्र यादव, रोशन मरकाम, रामफल यादव, चंद्रकांत मरकाम, सियाराम मरकाम, गीतम भानु, द्वारिका प्रसाद यादव, ओंकार मरकाम, परमेश्वर ध्रुव, सौरभ यादव, रामजी यादव, सोहन मरकाम, शुभम मरकाम, रूपेश मरकाम एवं अंकित मेषराम सहित समस्त युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में आयोजन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
