सुर्खियां

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 पात्र हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरित

कोटा – नगर पालिका परिषद कोटा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 90 पात्र हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह उपस्थित रहे। वहीं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटा श्री बजरंग जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन, आवास योजना के हितग्राही, आवास शाखा प्रभारी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रजनीश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो। केंद्र और राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में देश से लेकर छत्तीसगढ़ और कोटा नगर तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सौगात मिलना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

अंत में श्री रजनीश सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू एवं सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!