

खैरा…शिक्षक अरुण दुबे ने बताया कि मंगला चौक तथा गतौरी स्थित बचपन और अचीवर्स पब्लिक स्कूल में 19 और 22 दिसंबर के दिन वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में, स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर आए हुए अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे क्षेत्र के श्री प्रवीण पांडे सर, श्री कौशिक मित्रा जी, विशेष अतिथि उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर खजांची कुम्हार जी, सम्मानित अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर श्री रोहन शाह के साथ स्कूल के संस्थापक महोदय श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रिंसिपल मैम श्रीमती प्रीति चौहान, डायरेक्टर सर श्री चंद्रराज सिंह चौहान, असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती देविका चौहान, मंगला ब्रांच की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुनीति दत्ता, गतौरी ब्रांच की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती मिंकू मिश्रा के साथ कई गणमान्य नागरिक और पालकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की अराधना के साथ किया गया। सभी अतिथियों को स्वागत सत्कार के बाद, स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा प्रस्तुत की गई।
अतिथियों ने स्कूल के पिछले सत्र के उच्च श्रेणी प्राप्त, 100% उपस्थिति, विशेष रचनात्मक कार्य हेतु सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। बच्चों को 100% उपस्थिति की प्रेरणास्रोत स्कूल की शिक्षिका श्रुति कुमार को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।। समारोह का मुख्य आकर्षण मंगला ब्रांच तथा गतौरी ब्रांच के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य प्रस्तुति थी। विशेष रूप से राम आएंगे, ज्योतिर्लिङ्ग, शिवतांडव, हनुमान चालीसा, नारी शक्ति, ओलंपिक, महिला क्रिकेट आदि अन्य रहे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्कूल की पहली वार्षिक पत्रिका अचीवर्स क्रॉनिकल का विमोचन भी किया गया। अतिथियों को पत्रिका के अंतर्गत स्कूल की सारी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही हाल ही में गतौरी ब्रांच में आयोजित मैथ्स मैराथन के विजेताओं को ट्राफी के साथ निश्चित राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शाला की शिक्षिका वंदना वर्मा, प्रतिभा चौहान, अंजली सिन्हा, हेपशिबा मसीह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगला और गतौरी ब्रांच के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी सहायक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।


