सुर्खियां

ओम शांति सरोवर उसलापुर के तत्वाधान में  17 दिवसीय ‘बाल व्यक्तित्व विकास शिविर’ समर कैम्प का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

उसलापुर – प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ओम शांति सरोवर, उसलापुर के प्रांगण में 17 दिवसीय ‘बाल व्यक्तित्व विकास शिविर’ समर कैम्प का समापन  सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डॉ. माधवी वस्त्रकार जी ( जनपद पंचायत अध्यक्ष बीजेपी, तखतपुर ब्लॉक), श्रीमती रीटा बरसैयां जी (बाल कल्याण समिति अध्यक्ष  बिलासपुर), श्रीमान भ्राता प्रदीप कौशिक जी (प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी, पूर्व सदस्य बाल व्यक्तित्व विकास समिति ), बहन शानू भट्ट (श्री डांस एकैडमी, वैष्णवी विहार उस्लापुर),   आदरणीया बी के छाया दीदी जी (सेवाकेन्द्र मुख्य संचालिका, ब्रह्माकुमारीज उस्लापुर) आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।


बी के छाया दीदी ने बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में बच्चों को आध्यात्मिक मूल्य की शिक्षा, राजयोग मेडिटेशन, योगा प्राणायाम, डांस पेंटिंग, ड्रामा, गीत आदि प्रतिदिन सिखाया गया। हेल्थ चेकअप भी कराया गया। ब्रह्माकुमारी द्वारा अच्छे संस्कार अच्छी बातें डालने का सफल प्रयास किया गया। अपने दिनचर्या कैसे बनानी चाहिए यह भी सिखाया गया। तथा  उन्होंने अपने  उद्बोधन में कहा कि  बच्चों को सिखाने से पहले स्वयं को धारण कर सीखना होगा।  माता-पिता बच्चों के भाग्य विधाता होते है। इसलिए हमेशा बच्चों को  प्यार से दुआएं के साथ अच्छी शिक्षाएं दें तो वह उनके जीवन में अच्छा परिवर्तन लाएगी।
                माननीय डॉ. माधवी वस्त्रकार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने समर कैम्प में सिखा  पॉजिटिव थिंकिंग, बड़ों का सम्मान कैसे करना है. दूसरों की मदद कैसे करनी है. ईश्वर से संबंध कैसे जोड़ना है. गर्मी की छुट्टियों में कई बच्चे अपना समय खेल खुद मे लगा देते हैं। आप सभी ने इस संस्था में आकर बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का लाभ लिया यह बहुत खुशी की बात है और उन्होंने बच्चों को बहुत अच्छी कविता भी सुनाई।


              श्रीमान भ्राता प्रदीप कौशिक जी ने कहा कि बच्चों में संस्कार डालने की यही उमर होती है जब बच्चे छोटे होते हैं। उन्होंने पास्को एक्ट की संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत कडा नियम है इसलिए बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
        श्रीमती रीटा बरसैयां जी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि यहाँ जो बच्चों को सिखाया जा रहा है वो सराहनीय है और माता पिता बच्चों को खाना खाते वक्त या तंग करने पर मोबाइल न दे इसका उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आगे उनका भविष्य बिगड़ सकता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गयी जिसमें  सामूहिक नृत्य – भरतनाट्यम् ‘ए गिरी नंदिनी…..’ सृष्टि, धनिष्का, रोली, परवी, शरण्या, संध्या, भावना, आरोही, मौली. ‘राधा कैसे न जले….’- वर्षा यादव, आदित्य राज. ‘गुलाबी सरारा…’ -प्रज्ञा, मौली, श्रीवी. ‘धना मेंरो ना…’ – साक्षी चंद्राकर, महिमा राजपूत।
बच्चों के द्वारा ड्रामा की प्रस्तुति दी गयी  ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ – समर यादव, आरव ठाकुर, अनुज, श्रेष्ठ शर्मा, लव, अयांश यादव. ‘आज कल के बच्चे एवं माता पिता’- सृष्टि चौरसिया, दिशा बिरको, शरण्या शर्मा, रोली, श्रेष्ठा शर्मा.
एकल नृत्य- शरण्या शर्मा- नमामि नमामि…., गरिमा ठाकुर – मैं चली मैं चली…., गगन ढोले- शिव तांडव, वर्षा यादव- टुकुर टुकुर…, आरोही आरोही- उंगली पकड़ के तूने….,निधि यादव- छन छन करती नन्ही परी…..,एंजेल खांडे- तेरी मिट्टी में मिल जावा…..,मेनका – सजे हैं अंबर…., प्रियल साहू ये रूहानी अंजुमन…., श्रेयसी शर्मा-  किते चलिए…., अदिति- मैंने पायल है छनकाई….., तृषा – मेरे माँ के बराबर कोई नहीं…., अर्जित- मेरा वाला डांस…, परवी – मैं निकला गड्डी लेके….।


सभी बच्चों का गेम, क्विज कंपटीशन भी हुआ। जिसमें 6-9 वर्ष के बच्चों में क्विज काम्पिटीसन 1st- group B- वर्षा यादव, शौर्य राज. बिस्किट दौड़ गर्ल्स  1st वेदिका, 2nd प्रियल, 3rd रोली. कञ्चा दौड़ गर्ल्स 1st श्रीयशी शर्मा. चम्मच दौड़ बॉयज़ 1st रोनित बिरको, 2nd राघव राजपूत. कुर्सी दौड़ 1st इशिका, 2nd स्वप्निल, 3rd आरव ठाकुर. ड्राइंग काम्पिटीसन 1st समर 2nd आरोही.  9-14 वर्ष के बच्चों में क्विज काम्पिटीसन 1st- group B- श्रेष्ठ शर्मा, श्रृष्टि चौरसिया, दिशा बिरको.  कञ्चा दौड़ गर्ल्स 1st शरण्या शर्मा, 2nd साक्षी चंद्राकर, 3rd पूर्णिमा पटेल. कञ्चा दौड़ बॉयज़ श्रेष्ठ शर्मा, 2nd अर्चित. ड्राइंग काम्पिटीसन – 1st शरण्या शर्मा, 2nd दिशा बिरको, 3rd आयुष्मान. कुर्सी दौड़ – 1st शरण्या शर्मा, 2nd अर्चित. इन सभी बच्चों को बी के छाया दीदी ने गिफ्ट दिए और सभी रेगुलर उपस्थित बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। माननीय अतिथियों को भी आदरणीय बीके छाया दीदी जी के द्वारा ईश्वरीय सौगात भेंट दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!