सुर्खियां

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

कोटा – धमतरी में आयोजित 26वीं शालेय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सेजस कन्या रतनपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय की कक्षा 11वीं की कुमारी सुभद्रा यादव, कक्षा 10वीं की अस्मिता गायकवाड तथा कक्षा 9वीं की काव्या यादव ने अपने-अपने वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों छात्राओं का अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इसी प्रतियोगिता में सेजस कन्या रतनपुर की कक्षा 8वीं की छात्रा मान्यता कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11वीं कला संकाय की छात्रा शुभांगी प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीनों छात्राओं से आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, रतनपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!