सुर्खियां

पवित्र श्रावण मास में बाबा कुटिया हनुमान मंदिर में श्री रुद्राभिषेक का शुभारंभ, श्री रुद्र निर्माण कर विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक, 17 अगस्त तक चलेगा धार्मिक आयोजन

कोटा – पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बाबा कुटिया श्री हनुमान मंदिर, मरहीकापा-कोरीपारा (करगीखुर्द) में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्री रुद्राभिषेक एवं शिवार्चन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 10 अगस्त 2026 को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा।


श्री रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अमित मिश्रा महाराज, वृंदावन वाले के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा श्री रुद्र निर्माण कर रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
बताया गया कि बाबा कुटिया श्री हनुमान मंदिर में पिछले 8 वर्षों से श्री गुरुजी राजारामदास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रावण मास के दौरान श्री रुद्र निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में मरहीकापा, कोरीपारा, करगीखुर्द सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा कोटा नगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।


कार्यक्रम के प्रथम दिन श्री रुद्र निर्माण एवं रुद्राभिषेक के पश्चात ग्रामीण महिलाओं, कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए रुद्र का तालाब में विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
17 अगस्त तक चलेगा आयोजन
श्री हनुमान मंदिर के श्री गुरुजी राजारामदास जी महाराज एवं श्री अमित मिश्रा महाराज ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों से इस पुनीत धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने तथा इस पावन धार्मिक आयोजन के सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!