
कोटा – छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समूचे प्रदेश में 30 सितंबर को सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में सम्मिलित होकर अपनी मांग प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे मोदी जी की गारंटी के तहत जो वादा सत्ता में आने के पहले उन्होंने किया गया था उन्हें सभी यादों को याद दिलाने के लिए,विभिन्न सभी लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए कल प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय में हड़ताल होंगे जिसमें संभाग बिलासपुर अंतर्गत नेहरू चौक में सभी उपस्थित होकर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे
कोटा विकासखंड अध्यक्ष राजकुमार कोरी ने सभी से अपील किया है कि जो कर्मचारी अधिकारी अभी तक आंदोलन में भाग लेने हेतु आवेदन नहीं किए है वे कल सुबह तक आवेदन कर आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाएं!
यह आंदोलन,लड़ाई,संघर्ष किसी एक संगठन विशेष के लिए नहीं है यह आंदोलन समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारी के हितों के लिए लड़ा जा रहा है जिसमें सबकी सहभागिता से मांग पूरी कराई जा सकती है।




