

मनमोहन राजपूत (खैरा) विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में आदिवासी लोक संस्कृति की पारिवारिक व सामाजिक एकजुट को संरक्षित रखने के साथ आदिवासी गोंडी संस्कृति,सभ्यता ,परंपरा को जीवंत रखने आस्था और श्रद्धा का प्रतीक कुल देवता बड़ादेव महापूजन एवं ईशर गौरी गौरा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधि परंपरा अनुसार प्राकृतिक अनुष्ठान के साथ मिट्टी लाने का रस्म हुआ। तत्पश्चात इसी मिट्टी से गौरी गौरा की आकर्षक प्रतिमा बनाया गया। आकर्षक मंडप सजाकर विवाह का रस्म पूरा किया। लोक संस्कृति और गाजे बाजे के साथ बारात निकल गई।जिसकी साक्षी बनने गीत संगीत की धुन में थिरकते हुए ग्राम के महिला पुरुष बच्चे बारात में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि बड़ादेव महापूजन एवं ईशर गौरी गौरा पूजन आदिवासी समाज की परंपरा रही है।इस तरह आयोजन होने से न केवल हमारी संस्कृति सभ्यता झलकती है अपितु सामाजिक एकता भी मजबूत होता है। सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटा विधायक द्वारा मंगल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए राशि की घोषणा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच सुश्री सुकृता पोर्ते, जगन्नाथ सिंह आर्मो अध्यक्ष गोंडवाना सोसायटी केंद्र खैरा द्वारा किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी पिंटू मरकाम, यासीन खान, कृष्णा साहू, संतोष साहू,मिथिलेश दास मानिकपुरी, मौजूद रहे।आयोजन को सफल बनाने कृष्णा पोर्ते,रामजी राज, कैलाश चंद्र पोर्ते, सतपाल पोर्ते, शिव कुमार राज, बलराम पोर्ते, शत्रुघ्न मरकाम,सरजू पोर्ते, मोती जगत, रामपाल पोर्ते,बिसाहू पोर्ते सहित बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे।


