

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला इकाई की मासिक बैठक राजेंद्र नगर स्कूल परिसर में संपन्न हुई. सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के पूजा, वंदना की गई. तत्पश्चात प्राचार्य पदोन्नति टी व ई संवर्ग की काउंसलिंग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री का हार्दिक आभार जताया गया. साथ ही अपेक्षा की गई की व्याख्याता ई संवर्ग की पदोन्नति भी तत्काल की जाए।
शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं आमंत्रित की गई. सहायक शिक्षकों के समय मान वेतनमान, प्रदेश स्तरीय चौथे समयमान वेतनमान, प्रधान पाठकों की पदोन्नति, पात्र छूटे हुए शिक्षकों के समय मान वेतनमान जारी करवाए जाने, मोदी की गारंटी लागू किए जाने, गैर शिक्षण की कार्यों से मुक्ति, अर्जित अवकाश का नगदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन किए जाने संबंधी मांगे प्रमुख रही।
डाइट, बी टी आई पीजीबीटी, सी टी ई में कार्यरत शिक्षको, व्याख्याताओं के लिए सत्रांत तक पुर्ननियुक्ति नहीं दी जाती जबकि यह कर्मचारी भी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आते हैं, इन्हें किसी प्रकार का प्रतिनियुक्ति भत्ता नहीं मिलता, शिक्षा विभाग के समान ही सेवा शर्तें होती हैं।
विभिन्न कार्यालयों के द्वारा शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण नहीं किया जा रहा है. ग्रीष्मावकाश में कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न कार्यों को सम्पन्न किया जाता है। कभी चुनाव, कभी ग्राम सुराज अभियान आदि के कारण कर्मचारियों को रोका जाता है वे सब सेवा पुस्तिका में इंद्राज नहीं हो पा रहा है।
इसलिए विकास खंडवार शिविर लगाकर इन कार्यो को पूर्ण कराया जाना चाहिए।
इसके साथ ही कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय आंदोलन हेतु चर्चा तथा विकासखंड स्तर तक सदस्यता बढ़ाने पर विचार किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार गुप्ता उप प्रांताध्यक्ष , अध्यक्षता राजेंद्र कुमार श्रीवास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री अनिल गौरहा जी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन रोहित कुमार भांगे तथा आभार प्रदर्शन रमेश तिवारी ने किया. इस इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा जयप्रकाश जयप्रसाद ध्रुव. परितोष बाजपेई, संतोष तिवारी, शंकर नामदेव नॉर्वे लता एक्का, मधुसूदन शर्मा इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।


