सुर्खियां

शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से मुख्य्मंत्री के हाथो सम्मानित हुवे कबड्डी खिलाडी दुर्गेश साहू

कोटा – कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के होनहार कबड्डी खिलाडी दुर्गेश साहू को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कबड्डी खिलाडी सत्र 2022-.23 के लिए शहीद पंकज विक्रम आवर्ड पुरुष्कार से मुख्य्मंत्री विष्णु देव साव द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया इस संबंध मे जानकारी देते हुवे अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा ने बताया की 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय औडोटोरियम रायपुर मे खेल एंव युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उत्कृष्ट कबड्डी खिलाडी दुर्गेश साहू मुख्य्मंत्री मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय, खेल एंव युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा पूर्व मुख्य्मंत्री रमन सिंह रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथो शहीद पंकज विक्रम आवर्ड के लिए कबड्डी खिलाडी दुर्गेश साहू को 25000 रु व स्मृति चिन्ह देकर कबड्डी खेल केक्षेत्र मे उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया एंव आने वाले समय मे उत्कृष्ट खिलाडी को सरकारी संस्थाओ मे नौकरी प्रदान करने के लिए आश्वाशन दिया गया जिसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे समिति गठित किया गया है।

कबड्डी खिलाडी दुर्गेश साहू को यह अवार्ड लगातार चार साल ओपन सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने की वजह से प्रदान किया गया है दुर्गेश अपना पहला 66 वी ओपन सीनियर नेशनल 2019 रायगढ़ महाराष्ट्र, दूसरा 67 वी ओपन सीनियर नेशनल जयपुर राजस्थान 2020तीसरा 68 वी सीनियर नेशनल 2021 अयोध्या उत्तरप्रदेश व चौथा ओपन सीनियर नेशनल चरखी दादरी हरियाणा 2022 मे भाग लिया था दुर्गेश साहू कबड्डी प्रशिक्षक हेमंत यादव की देख रेख मे अभ्यास करते है शहीद पंकज विक्रम अवार्ड मिलने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चेयरमैन हेमंत यादव,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी उपाध्यक्ष धीरज वाजपेयी, दिनेश चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव बसंत शर्मा, कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ संयुक्त सचिव जितेंद्र सराफ, पीलू राम पारकर छ. ग. कबड्डी संघ रेफरी बोर्ड चैयरमेन ओमप्रकाश जायसवाल, छ. ग. कबड्डी संघ चयन समिति के गौरचंद मिश्रा जिला कबड्डी संघ बिलासपुर उपाध्यक्ष सौरभ राय,सचिव प्रदीप यादव, एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल,जिला कबड्डी संघ सदस्य रूप सिंह नेटी महेन्द्र पटेल, रजनीश कैवर्त व राकेश देवागन आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!