
कोटा – दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 300 नग चूड़ा जब्त कर उन्हें समझाइश दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दशहरा पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी कोटा प्र. उपनिरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान चूड़ा पहनकर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से कुल 300 नग चूड़ा जब्त किया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देते हुए पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र. उपनिरीक्षक दिलीप साहू सहित थाना कोटा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की।
