सुर्खियां

कन्या उ. मा. शाला कोटा की सुमन केरकेट्टा ने रचा इतिहास, कुराश में जीता गोल्ड – अब राष्ट्रीय स्तर पर करेगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

कोटा – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा की कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा कुमारी सुमन केरकेट्टा ने 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता  बलौदा बाजार में कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फुल मार्क्स के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ अब सुमन राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे कोटा विकासखंड और बिलासपुर जिले के लिए गर्व का क्षण है।

इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजा एवं वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत में छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ सुंदर लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम कोटा महोदया, तहसीलदार महोदय, बीईओ कोटा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में एसएमसी अध्यक्ष श्री सुलेश पाण्डेय, प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल, सदस्य श्री कमल आहूजा, श्री मोहन कोरी, डॉ. आर. बी. गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
सभी ने गोल्ड मेडल विजेता सुमन केरकेट्टा का फूल-मालाओं, तिलक एवं ट्रॉफी से आत्मीय स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में एसडीएम महोदया सुश्री सीमा पोर्ते द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सुमन की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही बड़ी सफलता मिलती है। उन्होंने सुमन को राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेल शिक्षक श्री दीपक राजवाड़े द्वारा खेल पर जानकारी दी गईं।

प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि सुमन जैसी प्रतिभावान छात्राओं पर हमें गर्व है। विद्यालय हर स्तर पर छात्राओं को खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ. राम बाबू गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य आशा दत्ता, प्र. प्राचार्य ए. लाल, डॉ. राम राम बाबू गुप्ता, एस. के. साहू, निर्मला बंजारे, डॉ. एम. श्रीवास, रक्षा दुबे, रंजना चौहान, मनोजिनी भानू, राकेश शर्मा, पद्मिनी सिंह, भरत देवांगन, अजीत गेरा, श्री दीपक राजवाड़े, समन्वयक श्री राज कुमार कोरी, श्वेता स्वर्णकार, पंकज गंधर्व, रामऊ ध्रुव, शशि कश्यप, राम कुमारी, मोहनमती, लेम्मीन, दीपक, संतराम सहित बड़ी संख्या में छात्राओं का योगदान रहा।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सुमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!