सुर्खियां

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान संकल्प शिविर का आयोजन

कोटा – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2026 को अनुविभागीय अधिकारी, कोटा श्री प्रवेश पैकरा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटा में रक्तदान शिविर तथा नेत्रदान एवं देहदान संकल्प शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोटा डॉ. निखिलेश गुप्ता, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक, आरएचओ, सीएचओ, एमएलटी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस पुनीत आयोजन में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा मंडल जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, नगर पंचायत कोटा अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, पार्षद श्री वेंकेट अग्रवाल, महामंत्री श्री सुलेश पाण्डेय, सोसायटी अध्यक्ष श्री उत्तम प्रजापति, सहकारी प्रकोष्ठ के श्री कमल आहूजा, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री देव किशन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोहन श्रीवास तथा विशेष आमंत्रित सदस्य श्री टीका साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मानवता के नाम एक अनमोल संकल्प

शिविर में लोगों ने रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

रक्तदान – 16 व्यक्ति द्वारा
नेत्रदान – 24 व्यक्ति द्द्वारा
देहदान – 01 व्यक्ति द्वारा

इस अवसर पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं मितानिनों का सम्मान किया गया तथा भारत को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए संकल्प लिया गया।

विशेष रूप से श्री टीका साहू जी द्वारा 41वीं बार रक्तदान किया जाना आयोजन का प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय क्षण रहा।

वहीं, श्री शनि सिंह द्वारा देहदान का संकल्प लिया गया, जो मानवता एवं समाजसेवा के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और समर्पण को दर्शाता है।

रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है, नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है तथा देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं भावी चिकित्सा सेवाओं के लिए अमूल्य योगदान है। इस आयोजन ने समाज में “सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है” की भावना को और मजबूत किया।

भारी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में लोगों का उत्साह बना रहा। इस सफल आयोजन के लिए भाजपा मंडल जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटा द्वारा शिविर में सहभागिता करने वाले सभी रक्तदाताओं, नेत्रदान एवं देहदान संकल्पकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

एक दिन, अनेक संकल्प – मानवता के नाम समर्पित

रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है,
नेत्रदान किसी की दुनिया रोशन कर सकता है,
और देहदान आने वाली पीढ़ियों के इलाज की राह आसान कर सकता है।

आइए, सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएं और मानवता की इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!