
कोटा – ग्राम पंचायत उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा के मोहल्ले में नौ दिनों से स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गणपति बप्पा को विदाई दी। बारिश के बीच निकली विसर्जन यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना।

विसर्जन से पहले पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इसके लिए आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने पुरोहित को आमंत्रित किया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन यात्रा के लिए रवाना किया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद प्रतिमा को चापी जलाशय स्थित पचरी घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सैलेंद्र यादव, पिंटू यादव, मंगल दास, राजू दास, मानिकपुरी, राकेश दास, संजय डीजे, अमर सिंह, वीरेंद्र साहू, भागवत दास, संतोष पटेल, सूर्य दास, मुकेश दास, विक्रम पटेल, सुमन दास, कैलाश यादव सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा सदस्यों का विशेष योगदान रहा।




