सुर्खियां

कोटा वार्ड क्रमांक 1 में सवरा समाज ने किया करमडार पूजा का आयोजन, समाज के लोगों ने मिलकर की कर्म सैनी माता की पूजा, अतिथियों का किया स्वागत एवं सम्मानसमाज के लोगों ने मिलकर की कर्म सैनी माता की पूजा, अतिथियों का किया स्वागत एवं सम्मान

कोटा – आदिवासी सवरा समाज द्वारा सोमवार, 21 सितंबर 2026 को कोटा नगर के वार्ड क्रमांक 1 में कर्म सैनी माता करमडार पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। पूजा कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद जय प्रसाद मरावी, पूर्व पार्षद धन सिंह आर्मो, खोरबहरा मरावी, सदस्य शांतनु नेताम, चंदू लाल मरावी, वेद राम आर्मो, संत राजा मरावी, सहित समारू मरावी, बाला नेताम, करन आर्मो, विक्रम नेताम एवं राहुल नेताम की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद कान्हा संतोष गुप्ता रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज को जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, उसमें वे अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सवरा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी अतिथियों ने अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर करमडार पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की, इसके लिए सवरा समाज के सभी सदस्य उनका हृदय से स्वागत एवं धन्यवाद करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!