सुर्खियां

झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, कोटा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी की कार्रवाई

कोटा – थाना कोटा पुलिस ने झपटमारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को प्रार्थी राकेश विश्वकर्मा थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम मंझगांव से मोटरसाइकिल से बिजली का सामान लेने कोटा आ रहा था। इसी दौरान करीब सुबह 11:30 बजे लालपुर मोड़ के पास दो व्यक्तियों ने उसका मोबाइल झपटकर ले लिया। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 799/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने श्याम लाल ध्रुव (27 वर्ष), निवासी बोईरखोली कोटा तथा रुपेश कुमार (24 वर्ष), निवासी ग्राम पोंडी, थाना कोटा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई

इसके साथ ही थाना कोटा पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 129/194 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

वहीं नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 13 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 122/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है।

कार्रवाई में विशेष भूमिका: निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान उप निरीक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक क्रमांक 491 सोम कुमार उइके एवं महिला आरक्षक क्रमांक 933 दीपिका लोनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!