सुर्खियां

गांजा बिक्री के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

कोटा – मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1, सूदनपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरो नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी सूदनपारा, कोटा के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मामले की आगे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हीरो नेताम के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (32 वर्ष), पिता स्व. रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 685/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में विशेष भूमिका: निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1256 नंद कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!