सुर्खियां

कोटा महाविद्यालय के छात्रा का राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

कोटा – शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का आयोजन दिनांक 11 और 12 सितंबर को किया गया। जिसमे बिलासपुर संभाग के 16 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा के खिलाड़ियों ने क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। उन्होंने इस संबंध जानकारी देते हुए बताया की आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से बिलासपुर सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता की टीम के लिए चयन किया जाना था, और आगामी राज्य स्तरीय महिला वर्ग प्रतियोगिता 2026-27 शासकीय पातेलेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के तत्वावधान एवं नेतृत्व मे दिनांक 23 से 24 सितम्बर कों आयोजन स्थल बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में संपन्न होना हैं जिसमे महाविद्यालय के खिलाड़ी छात्रा प्राची नेताम ऍम .ए. राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर ने परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर बिलासपुर सेक्टर टीम मे अपनी जगह बनायीं और चयनित हुई। महाविद्यालय के छात्रों का ऐसे प्रतिस्पर्धाओं मे चयन, बाकि सभी अध्यनरत छात्र छात्राओं के मनोबल और खेल अभिरूचि मे वृद्धिवर्धन करता है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। उनकी टीम भावना, संगठन और संचालन ने विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी। टीम मैनेजर के रूप में महाविद्यालय के भौतिकी सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीत कुमार मन्नाड़े शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं संरक्षक डॉ. सपना पवार ने कहा की इस ग्रामीण अंचल मे यह एक मात्र शासकीय महाविद्यालय है यहाँ के छात्रों मे पूर्व से ही क्रीड़ा गतिविधियों की ललक और उत्साह देखने कों मिला है परिणामतः सम्पूर्ण महाविद्यालय गौर्वान्वित होता रहा है साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ी और महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह को बधाई दी और उनकी प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!