
कोटा – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिनके अंतर्गत आज 19 अक्टूबर को संकुल क्लब कन्या कोटा के अंतर्गत संकुल कन्या कोटा,धौरा भाठा,जोगीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के बीच चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी संकुल प्राचार्य श्रीमती अपर्णा लाल संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी, आलोक सोनी, रामकुमार मरावी व शाला के वरिष्ठ व्याख्यातागण एवं प्रत्येक शासकीय अशासकीय विद्यालयों से शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज के प्रतियोगिता में सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों ने बड़े रुचि के साथ प्रतियोगिता में भाग लिए। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं क्लब अंतर्गत विभिन्न संकुलों से आए हुए सभी प्रभारी शिक्षकों एवं छात्र/ छात्राओं का अभिनंदन स्वागत किया गया।

जिसमें से…
चित्रकला प्राथमिक स्तर पर
प्रथम कु.सुहाना प्राथमिक शाला कुंवारीमुड़ा।
माध्यमिक स्तर पर
प्रथम कु. जानकी यादव लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा
हाई/हॉयर स्तर पर
प्रथम कु.इशा प्रजापति शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटा ने अपना स्थान बनाया।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम कु.सिया अग्रवाल प्रथमा पब्लिक स्कूल कोटा।
माध्यमिक स्तर पर
कान्हा शर्मा लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा।
हाई हॉयर स्तर पर
कु.जानवी सेंट मेरी विद्यालय कोटा ने अपना स्थान बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालक संकुल समन्वयक कन्या कोटा राजकुमार कोरी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन में श्रीमती अर्पणा लाल प्रभारी प्राचार्य द्वारा सभी कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ व्याख्यातागण,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठक/प्रभारी शिक्षक एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।




