
बिलासपुर – सरकारी समिति कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्री कमलकांत पटनवार के आमंत्रण पर किया गया, जिसमें संभाग बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में संभाग बिलासपुर के सहकारी समिति कर्मचारी संघ का गठन किया गया। इस दौरान संघ के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति एवं निर्विरोध मनोनयन किया गया। बिलासपुर जिला से श्री रूद्र दत्त तिवारी को सर्वसम्मति से निर्विरोध संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संघ के अन्य पदाधिकारियों में संरक्षक के रूप में श्री अरुण बेहरा (रायगढ़), श्री वेद प्रकाश वैष्णव, श्री रूपवंत सिंह ठाकुर (बिलासपुर), श्री रवि राठौर (जांजगीर), श्री सराभा सिंह, श्री वीरेंद्र पटेल (सारंगढ़), श्री दीपक सिंह (गौरेला-पेंड्रा) को मनोनीत किया गया।
वहीं संभाग उपाध्यक्ष के रूप में श्री भोलाराम यादव (मुंगेली), महासचिव श्री विनोद कुमार भट्ट (कोरबा), सचिव श्री एकलव्य चंद्र (शक्ति), कोषाध्यक्ष श्री कमलकांत पटनवार तथा संभाग मीडिया प्रभारी के रूप में श्री दिलीप शुक्ला (बिलासपुर) का सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनयन किया गया।
बैठक में संभाग में शामिल विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से गजेंद्र चंद्रा, पुरुषोत्तम राठौर, बलवंत महंत, नरसिंह यादव, युगल किशोर पटेल, राजेश मिश्रा, राधेश्याम कश्यप, चंद्रशेखर केवट, सखाराम राठिया, फुलेश्वर कौशिक, दुल्ली चंद धीवार, अरुण कुमार कश्यप, धनवंतरी भूषण कौशिक, कोमल चंद्राकर एवं शैलेंद्र कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त संभाग पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा सहकारी समितियों से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संभाग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त से सौजन्य भेंट कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।




