
कोटा – स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत शासकीय डी के पी पूर्व माध्यमिक शाला कोटा में स्वच्छता अभियान चलाया गया । शाला के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा शाला परिसर के अंदर एवं शाला के चारों ओर की साफ सफाई की गई ।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को हाथ धोने का वैज्ञानिक तरीका एवं हाथ धोने के महत्व से अवगत कराया गया। स्वच्छता अभियान में शाला की साफ सफाई करने के पश्चात बाल कैबिनेट का गठन किया गया।

बाल कैबिनेट के सभी पदाधिकारी का निर्वाचन लोकतांत्रिक पद्धति से कराया गया। स्वच्छता अभियान एवं बाल कैबिनेट तथा इको क्लब के गठन के समय शाला के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव, शिक्षक शिवशंकर गुप्ता, चूड़ामणि साहू एवं बी एड प्रशिक्षार्थी श्रीमती मोनी ध्रुव एवं सुश्री बामलेश्वरी राठीया उपस्थित थे।




