सुर्खियां

वंदना हॉस्पिटल में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डॉ. चंद्रशेखर उइके ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदना हॉस्पिटल परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों के परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंद्रशेखर उइके ने तिरंगा फहराया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित देश के महान सपूतों के जयकारों से अस्पताल परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज महिला विंग की अध्यक्ष वंदना उइके ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वंदना हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने राष्ट्र की प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!