
कोटा – स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगीकला में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की प्रगति, विकास और सामाजिक एकता में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




