सुर्खियां

कोटमी सोननदी घाट के पास मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, घंटों ठप रहा यातायात, बाल-बाल बचे राहगीर

जिले के कोटमी-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सकोला-सोननदी घाट के पास वर्षों पुराना विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय मार्ग से गुजर रहे कई वाहन और राहगीर बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पेड़ गिरते ही कोटमी-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर बसें, कारें और अन्य छोटे-बड़े वाहन लंबी कतार में फंस गए, जिससे यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभालते हुए पेड़ को काट कर हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि घटना के समय कोई वाहन पेड़ के नीचे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते वाहन चालकों ने सतर्कता दिखाई, जिससे जनहानि टल गई।

Back to top button
error: Content is protected !!