सुर्खियां

प्राथमिक शाला पचरा में वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कोटा – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला पचरा में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण युवाओं ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नीम, आंवला, नींबू और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। बच्चों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।


वहीं भाजपा आईटी सेल प्रभारी एवं पंच अनिल कुमार पटेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ-साथ बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ ग्राम के युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से अनिल कुमार पटेल, अजय सिंह, ओम कुमार साहू, किशन यादव और चंद्रपाल यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!