सुर्खियां

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करगी कला में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोटा – पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करगी कला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. अमित दुबे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का गहरा संबंध है, इसलिए हरियाली बढ़ाना समय की आवश्यकता है।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में कविता मसीह, रचना पटेल, मीना पोर्ते, हिना साहू, मंजूषा साहू, सुष्मिता, बी. विजया, कल्याणी साहू, सूरज श्रीवास, प्रसूति साहू तथा लोमन सिंह पैकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


स्वास्थ्य केन्द्र परिवार ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनें। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!