
कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेडक्रास सोसाइटी, रेड रिबन क्लब, एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोटा ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अभिनव पहल है. आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि प्रवेश पैकरा एसडीएम कोटा ने बताया कि पौधारोपण के बिना शुद्ध वातावरण की कल्पना अधूरी है. विशिष्ट अतिथि युवराज सिन्हा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए. जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बाबा गोस्वामी ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिये पौधारोपण आवश्यक है. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नाज़ बेंजामिन ने बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरण असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण को आवश्यक बताया. जिला संगठक शितेष जैन ने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे पेड़ बनने तक पालने की जिम्मेदारी लें. कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव और रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सन्जू पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित क्षेत्र का विस्तार करना था. कार्यक्रम में 100 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों आम, मुनगा, नीम्बू, बेल, जामुन, कटहल, इमली, नीम, आँवला, कैथा, अमरूद, बरगद, तुलसी, सर्पगंधा एवं एलोवेरा का रोपण किया गया. इस अवसर पर प्रदीप कौशिक उपाध्यक्ष नगर पालिका कोटा, महेन्द्र अग्रहरि एल्डरमैन, सुलेश पाण्डेय, अंजना चौकसे पार्षद, जनभागीदारी समिति के सदस्य सत्यशील अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रहरि, अमन कुमार अग्रहरि, देवकिशन साहू, श्रीमती लीना सिंह ठाकुर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

