सुर्खियां

कोटा में सीईओ के सूने मकान में चोरी, नकदी और चांदी के सामान पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुए संदिग्ध


कोटा – कोटा नगर के पड़ाव पारा स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी और चांदी के सामान सहित गुल्लक में रखे रुपये चोरी कर लिए। घटना की पूरी वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलराम सिंह ध्रुव जनपद पंचायत गीदम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में गीदम में निवास करते हैं। उनका कोटा नगर के पड़ावपारा स्थित मकान में उनका भतीजा रहता है। 12 जुलाई को भतीजा ग्राम झिंगटपुर गया हुआ था जिससे मकान सूना था।

इसी दौरान 12 जुलाई की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गोदरेज आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास तथा गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर ली और फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बलराम सिंह ध्रुव ने कोटा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Back to top button
error: Content is protected !!