सुर्खियां

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ ने रचा इतिहास: इजराइल के OTT प्लेटफॉर्म पर हिब्रू भाषा में रिलीज

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के छोलिवुड के लिए गर्व का क्षण। अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक अखिलेश पाण्डेय की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘स्क्रीन’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

OTT पर हिब्रू में हुई रिलीज
फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसे इजराइल के प्रसिद्ध OTT प्लेटफॉर्म ‘ग्राइंड हाउस OTT’ पर हिब्रू भाषा में प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही ‘स्क्रीन’ छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी फीचर फिल्म बन गई है जिसे किसी विदेशी OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदा और विश्व स्तर पर दिखाया।

राज्यपाल डेका ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमण डेका ने बिलासपुर में आयोजित ‘स्क्रीन’ के ट्रेलर प्रदर्शन समारोह में अखिलेश पाण्डेय को छत्तीसगढ़ी कला एवं फिल्म उद्योग में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन भी उपस्थित थीं।

अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में ‘स्क्रीन’ का डंका
‘स्क्रीन’ ने अब तक कई देशों के फिल्मोत्सवों में अपनी पहचान बनाई है:
1.  अफ्रीका: मालाबो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन।
2.  तमिलनाडु: रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म’ का अवार्ड।
3.  महाराष्ट्र: जलगांव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अखिलेश पाण्डेय को ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड।
4.  ओडिशा: कटक के निर्मल पाण्डेय स्मृति इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता फिल्म’
5.  नेपाल: काठमांडू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन।
6.  गुजरात: अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन।
7.  अमेरिका: USA International Film Festival में चयन।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
अखिलेश पाण्डेय इससे पहले अपनी फिल्म ‘किरण’ के लिए 67 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीतकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं। ‘स्क्रीन’ वर्तमान में राष्ट्रीय अवार्ड के लिए भी शामिल की गई है।

फिल्म का संदेश
निर्देशक अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म आज की वैश्विक समस्या पर आधारित है। इसमें हर घर की कहानी है जो मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को दिखाती है।

फिल्म की पूरी टीम
निर्देशक एवं निर्माता: अखिलेश पाण्डेय
अतिरिक्त निर्देशक: सावन वर्मा

कलाकार: अखिलेश पाण्डेय, रेखा पटेल, आरती पांडेय, विवेक दुबे, सुनीता शर्मा, दिनेशपांडेय, हरीश यादव मनीष , मनमोहन, उमेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह चंदेल, शशि भूषण सोनी, सुनील दत्त मिश्रा प्रियंका निखिल शुक्ला, करण सिंह, अमृतेश मिश्रा, रशिद बख्श, नरेंद्र शर्मा, विनोद, गिरधर, आदित्य, नेहा तिवारी,, आयुष्मान तिवारी,  जयसवाल, हिमांशु।

फिल्म की संपूर्ण शूटिंग बिलासपुर में की गई है।

अखिलेश पाण्डेय ने कहा, “यह सम्मान पूरी टीम और छत्तीसगढ़ को समर्पित है।”

Back to top button
error: Content is protected !!