सुर्खियां

नवप्रवेशी बच्चों के साथ न्यौता भोजः स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के खिले चेहरे, शासकीय प्राथमिक शाला उसराभाठा में हुआ आयोजन

नेवसा – बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवसा के शासकीय प्राथमिक शाला उसराभाठा नेवसा स्कूल के बच्चों को  शनिवार को नवप्रवेशी बच्चों के साथ न्यौता भोज के तहत आमंत्रित कर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल गये। बच्चे पकवान खाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे।

इस अवसर पर बेलतरा  क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती कमला विजय साहू , नेवसा सरपंच माधवी उमेश साहू , उपसरपंच विनोद कश्यप ,पंच कमल किशोर , मदनपाल ,शैल बाई ,गौरी शंकर , स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक विद्यानंद कश्यप,बेलतरा संकुल समन्वयक रामपुरी ताम्रकार,शिक्षिका पुष्पा साहू की द्वारा मां सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर अगरबत्ती पुष्पांजलि दीपक जलाकर कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चन कोन्यौता भोज का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चो के अलावा जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजुद थे, सभी ने एक छत के नीचे बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। बेलतरा जनपद सदस्य कमला विजय साहू ने बताया कि न्यौता भोज का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत किया जा रहा है।

उनका कहना था कि न्यौता भोज एक तरह से शिक्षक एवं विद्यार्थी के बीच सामंजस का अनुठा प्रयास साबित हो रहा है। शिक्षा के साथ-साथ उन्हे सामाजिक गतिविधियों की भी जानकारी मिल रही है। सरपंच माधवी उमेश साहू ने कहा कि अक्सर लोग अपने खुशी के पर्व को परिवारजनो के साथ मनाकर या बिताकर स्वयं की खुशियां कुछ के बीच ही समेट लिया करते थे, परंतु इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में होने वाले न्यौता भोज के बाद परिवार की खुशियां अनेक लोगो के साथ मिलकर बांटी जा रही है। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष व गौरी शंकर यादव, उपसरपंच विनोद  कश्यप, पंच कमल किशोर कश्यप,मदनपाल ,विनय कश्यप , रामेश्वरी, सुरजा केंवट, मालती केवट,श्वेता कश्यप, मनोरमा, देवमती, रामेश्वरी कोरी, बृहस्पति धीवर आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!