सुर्खियां

करगीकला में खड़ी पिकअप वाहन में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

कोटा – थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम करगीकला में एक खड़ी पिकअप वाहन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना 27 मई 2026 की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करगीकला निवासी हंसराज साहू हंसराज ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता रामअवतार साहू के नाम से पंजीकृत पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AG 0462 को वे अपने व्यवसायिक कार्यों के लिए उपयोग करते हैं। प्रतिदिन की तरह 27 मई की रात भी वाहन को घर के बाहर सुरक्षित खड़ा किया गया था।


रात्रि लगभग 12:45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से वाहन के सामने कंडक्टर साइड का टायर पूरी तरह जल गया तथा वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति जानबूझकर वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि रात का समय होने के कारण आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(f)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!