सुर्खियां

दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग का भव्य समापन.. बलौदा बाजार पुलिस बनी चैंपियन

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण के अंतिम दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल रेलवे फाइटर एवं पुलिस परिवार बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस परिवार की टीम ने रेलवे फाइटर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.. इस मैच के मैन ऑफ द मैच इमरान रहे।

दूसरा सेमीफाइनल मैच जल संसाधन बिलासपुर एवं बलौदा बाजार पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें बलौदा बाजार पुलिस ने जल संसाधन बिलासपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.. इस मैच के मैन ऑफ द मैच त्रिलोक रहे… नारी शक्ति को समर्पित एक सद्भावना मैच होमगार्ड वूमेंस बिलासपुर एवं एडवोकेट 11 बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें होमगार्ड बिलासपुर वुमेन ने 35 रनों से जीत दर्ज की. मेगा फाइनल मुकाबला पुलिस परिवार बिलासपुर एवं बलौदा बाजार पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें बलोदा बाजार पुलिस ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 10 और के मैच में बलौदा बाजार  पुलिस ने सभी विकेट खोकर 83 रन बनाएं एवं पुलिस परिवार बिलासपुर को 84 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए इस रोमांचक मैच में बिलासपुर पुलिस परिवार की टीम ने 10 ओवरो मे 79 रन ही बना सकी और इस तरह बलौदा बाजार पुलिस ने चार रनों से जीत दर्ज कर इस मेगा फाइनल को अपने नाम किया।

इस फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच द्वारका साहू रहे… फाइनल मैच के तुरंत पश्चात ही पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ.. इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार बिलासपुर पुलिस परिवार के इमरान रहे, बेस्ट बॉलर बलौदा बाजार पुलिस के द्वारका साहू रहे, दोनों को स्पोर्ट्स साइकिल प्रदान किया गया एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पुलिस परिवार बिलासपुर के भागीरथी रहे जिन्हें मैन ऑफ द सीरीज के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई…फाइनल मैच के मेन ऑफ़ the मैच को 32 इंच स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया…इस भव्य आयोजन के समापन पर उपस्थित छत्तीसगढ़ राजपात्रित अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री कमल वर्मा एवं डॉ विक्रांत घोरे ( प्रान्तध्यक्ष खेल एवं युवा कल्याण ) ने सभी टीमों का एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भी भव्यता के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया… 12 दिन तक चले इस भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आए बलरामपुर कोरबा रायगढ़ रायपुर बिलासपुर कवर्धा बेमेतरा मुंगेली जांजगीर चांपा बलौदा बाजार राजनंदगांव सरगुजा दुर्ग बालोद शक्ति गौरेला पेंड्रा मरवाही सारंगढ़ लोरमी मोहला मानपुर चौकी  आदि से आए हुए लगभग 20 जिलों से 48 टीमों के मध्य खेले गए एवं सभी मैच रोमांचक और सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जिसमें सहयोगी रहे सभी लोगों का समिति के तरफ आभार व्यक्त किया गया..

Back to top button
error: Content is protected !!