सुर्खियां

बिलासपुर पुलिस का बीट सिस्टम असरदार, उत्कृष्ट कार्य पर जवानों को नगद पुरस्कार

बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर द्वारा अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया गया बीट सिस्टम अब असर दिखाने लगा है। आदेश क्रमांक वपुअ/बिला/स्टेनो/1/25/2026 दिनांक 03 फरवरी 2026 के तहत शुरू किए गए इस सिस्टम में थाना क्षेत्रों के अंदरूनी इलाकों तक पुलिस की निगरानी सुनिश्चित की गई है।
बीट सिस्टम के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके-अपने क्षेत्रों में आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही स्थानीय निवासियों और नवागंतुकों की सतत निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन और मनोबल वृद्धि के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।


पुरस्कृत पुलिसकर्मी एवं राशि:
आरक्षक धर्मेन्द्र साहू (थाना कोटा) – ₹2000
सउनि दिवाकर सिंह (थाना हिरी) – ₹1000
प्र.आर. प्रफुल्ल सिंह (चौकी बेलगहना, थाना कोटा) – ₹1000
आरक्षक अंकित जायसवाल (चौकी बेलगहना) – ₹500
आरक्षक देवेन्द्र शर्मा (थाना सिविल लाइन) – ₹500
आरक्षक नीतेश सिंह (थाना सिविल लाइन) – ₹500
आरक्षक पवन बंजारे (थाना सकरी) – ₹500
आरक्षक मनोज बघेल (थाना सकरी) – ₹2000
आरक्षक संजीव जांगड़े (थाना सरकण्डा) – ₹500
उत्कृष्ट कार्यों की झलक:
हत्या, धोखाधड़ी (धारा 420) और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना।
लंबित गंभीर मामलों की समयसीमा में विवेचना पूरी कर न्यायालय में चालान पेश करना।
दुष्कर्म के चर्चित प्रकरण में इनामी आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में अहम भूमिका।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, गांजा तस्करी (40 किलोग्राम) पकड़वाने में सफलता।
गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी और आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई।
बीट क्षेत्र में जनसंपर्क बेहतर रखना और खुफिया सूचना संकलन में सक्रियता।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीट सिस्टम के माध्यम से जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है, जिससे अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में मदद मिल रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!