सुर्खियां

जमीन विवाद में भाई की हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

GPM:  पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे लंबे विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हा की है, जहां कल्याण नामक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई दयाराम को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सेन्हा निवासी दोनों भाइयों कल्याण और दयाराम के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले कई वर्षों से तीखा विवाद चल रहा था। इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और बहस होती रहती थी।

बीती शाम विवाद इतना बढ़ गया कि कल्याण गुस्से में आ गया और उसने घर में रखे लाठी-डंडों से दयाराम पर हमला कर दिया। हमले में दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल दयाराम को तुरंत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विवेचक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी कल्याण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!