सुर्खियां

ग्राम नगोई के रानीसागर तालाब में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

कोटा – कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम नगोई के आश्रित ग्राम  लमरीडबरी में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित रानीसागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रानीसागर तालाब के पानी में एक नवजात के शव को तैरते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला नवजात को जन्म के कुछ ही घंटों बाद तालाब में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए कोटा भेज दिया है।
बेलगहना चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब विभिन्न पहलुओं से मामले की सघन जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मासूम को फेंकने के पीछे किसका हाथ है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!